क्रिकेट

Indian Captains Who Never Lost A Test Match: इन भारतीय कप्तानों की अगुवाई में टीम इंडिया कभी नहीं हारी टेस्ट मैच, यहां देखें पूरी लिस्ट

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी का सबसे यादगार प्रदर्शन 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में देखने को मिला. एडिलेड टेस्ट में विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली और मेलबर्न तथा ब्रिस्बेन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दिलाई, जबकि सिडनी टेस्ट ड्रॉ रहा. इसके बाद 2021 में कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत ने जीत दर्ज की.

Indian Captains Who Never Lost A Test Match: इन भारतीय कप्तानों की अगुवाई में टीम इंडिया कभी नहीं हारी टेस्ट मैच, यहां देखें पूरी लिस्ट
अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: X)

Indian Captains Who Never Lost A Test Match: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने शानदार करियर का अंत कर दिया है. रहाणे को भले ही टेस्ट टीम की कप्तानी ज्यादा मैचों में करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उनकी अगुआई में भारत ने एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया. रहाणे के अलावा भारतीय टेस्ट इतिहास में केवल तीन और कप्तान ऐसे रहे हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया कभी टेस्ट नहीं हारी. Ajinkya Rahane Retires: अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने वाले कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

हेमू अधिकारी (1959, 1 टेस्ट)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमू अधिकारी ने 1959 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की थी. यह मुकाबला ड्रॉ रहा था. इस मैच में हेमू अधिकारी ने पहली पारी में 63 रन और दूसरी पारी में 40 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें दोबारा टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका नहीं मिला. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 31.14 की औसत से 872 रन बनाए.

रवि शास्त्री (1988, 1 टेस्ट)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कोच रवि शास्त्री ने 1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में कप्तानी की थी. भारत ने इस मुकाबले में 255 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. पहली पारी में भारत ने 382 रन बनाए थे, जबकि वेस्टइंडीज की टीम दोनों पारियों में क्रमशः 184 और 160 रन पर सिमट गई थी. इस जीत के बाद शास्त्री को फिर कभी टेस्ट कप्तानी का मौका नहीं मिला.

कृष्णमाचारी श्रीकांत (1989, 4 टेस्ट)

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 1989 में पाकिस्तान दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी की थी. उनकी कप्तानी में चारों मुकाबले ड्रॉ रहे और भारत को एक भी हार नहीं मिली. हालांकि बल्लेबाजी में श्रीकांत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 97 रन बनाए और इसके बाद दोबारा टेस्ट कप्तानी नहीं कर सके.

अजिंक्य रहाणे (2017-2021, 6 टेस्ट)

अजिंक्य रहाणे ने पहली बार 2017 में धर्मशाला टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी की और भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई. इसके बाद 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने पारी और 262 रन से जीत दर्ज की.

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी का सबसे यादगार प्रदर्शन 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में देखने को मिला. एडिलेड टेस्ट में विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली और मेलबर्न तथा ब्रिस्बेन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दिलाई, जबकि सिडनी टेस्ट ड्रॉ रहा. इसके बाद 2021 में कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत ने जीत दर्ज की. इस तरह रहाणे ने 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और एक भी मुकाबला नहीं हारा.

टेस्ट कप्तानों की सूची, जिनकी कप्तानी में भारत कभी नहीं हारा

कप्तान अवधि टेस्ट परिणाम
हेमू अधिकारी 1959 1 1 ड्रॉ
रवि शास्त्री 1988 1 1 जीत
कृष्णमाचारी श्रीकांत 1989 4 4 ड्रॉ
अजिंक्य रहाणे 2017-2021 6 4 जीत, 2 ड्रॉ

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2026 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).