KKR vs RR TATA IPL 2025 Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को रखा जीवित

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 53वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में कोलकाता ने अपने घर में राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में एक रन से हरा दी.

कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo: KKR/X)

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals TATA IPL 2025 Scorecard: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 53वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में कोलकाता ने अपने घर में राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में एक रन से हरा दी. इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जीवित रखा है. कोलकाता को आखिरी ओवर में 22 रनों का बचाव करना था. वैभव अरोड़ा के हाथों में गेंद थी. वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से शुभमन दुबे ने तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच में रोमांच दाल दिए. हालांकि आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे. लेकिन वैभव के शानदार यॉर्कर गेंद ने राजस्थान को एक रन ही बनाने दिया और कोलकाता एक रन से मैच जीत गई. वहीं राजस्थान रॉयल्स को सीजन की नौवीं हार मिली. जबकि कोलकाता अंक तालिका में 11 अंकों के साथ अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और छठें स्थान पर आ गई है.

यह भी पढें: KKR vs RR TATA IPL 2025: रियान पराग ने 6 गेंदों में लगाए 6 छक्के, आईपीएल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया है. कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए हैं. कोलकाता की ओर मसल रसेल का बल्ला खूब चला और एक ताबड़तोड़ पारी खेले. आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. जिसमें 228 स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 6 छक्के लगाए. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 31 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे में 30 रन का योगदान दिया. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर सिंह चरक, महेश थीक्षाना और रियान पराग को एक-एक विकेट मिला.

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम एक रन से हार गई और 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी. राजस्थान रॉयल्स की ओर से कप्तान रियान पराग ने 45 गेंदों में 95 रन बनाए. जबकि यशस्वी जायसवाल ने 34 रन और शिमरोन हेटमायर ने 29 रन का योगदान दिया. जबकि शुभम दुबे ने अंत में 14 गेंदों में 25 रन की नाबाद पारी खेले। लेकिन अपनी टीम को जीत सके. वहीं कोलकाता की ओर से मोईन अली, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड