KKR Playoffs Scenario In IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए केकेआर का पूरा समीकरण

फिलहाल कोलकाता लगातार चार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है. अगर टीम अपने बाकी चारों मुकाबले जीत लेती है तो उसके कुल 17 पॉइंट हो जाएंगे और वह बिना किसी समीकरण के सीधे प्लेऑफ में पहुंच सकती है. हालांकि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स एक भी मैच हारती है तो मामला नेट रन रेट पर फंस सकता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

KKR Playoffs Scenario In IPL 2026: कुछ हफ्ते पहले तक कोलकाता नाइट राइडर्स का टाटा आईपीएल 2026 अभियान लगभग खत्म माना जा रहा था. टीम अपने पहले 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी और प्लेऑफ की उम्मीदें टूटती नजर आ रही थीं. लेकिन अब कहानी पूरी तरह बदल चुकी है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऐसा जोरदार कमबैक किया है कि टीम फिर से टॉप-4 की रेस में मजबूती से लौट आई है. 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन बार की चैंपियन टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में मैच खत्म कर दिया. RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

कोलकाता नाइट राइडर्स जीत के रथ पर सवार

इस जीत में स्पिन तिकड़ी वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और अनुकूल रॉय ने दिल्ली के बल्लेबाजों पूरी तरफ विफल कर दिया. इसके बाद फिन एलन ने सिर्फ 47 गेंदों में शानदार शतक जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया. सीजन की खराब शुरुआत के दौरान कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे थे. टीम बिखरी हुई नजर आ रही थी और आलोचनाएं तेज हो गई थीं. लेकिन अनुभवी रहाणे ने शांत दिमाग और बेहतरीन नेतृत्व का परिचय देते हुए केकेआर को फिर से मुकाबले में ला खड़ा किया.

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता कैसे होगा साफ?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि केकेआर प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है और आगे का रास्ता कितना मुश्किल है. दरअसल, टाटा आईपीएल 2026 10 टीमों वाला छठा सीजन है. पिछले सभी सीजन में 16 या उससे ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाली टीमें बिना नेट रन रेट की चिंता किए सीधे प्लेऑफ में पहुंची हैं.

फिलहाल कोलकाता लगातार चार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है. अगर टीम अपने बाकी चारों मुकाबले जीत लेती है तो उसके कुल 17 पॉइंट हो जाएंगे और वह बिना किसी समीकरण के सीधे प्लेऑफ में पहुंच सकती है. हालांकि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स एक भी मैच हारती है तो मामला नेट रन रेट पर फंस सकता है और फिर बाकी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी पड़ेगी. कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मुकाबला 13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा. इस मैच में जीत कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनाए रखेगी, जबकि बाकी टीमों पर दबाव भी बढ़ा देगी.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड