CSK vs KKR IPL 2024: केकेआर फैंस को चेपॉक स्टेडियम में नहीं ले जानें दिया गया पोस्टर और प्लेकार्ड, दर्शकों ने किया बड़ा दावा, देखें वीडियो

CSK vs KKR IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के कड़क मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स चेपॉक में आईपीएल 2024 के 22वें मैच में एक-दूसरे से भिड़ रही है, वहां पीले रंग की 'व्हिसल पोडु' सेना का एक बड़ा समूह होगा जो अपनी घरेलू टीम सीएसके का समर्थन करेगा. हालाँकि, कुछ फैंस केकेआर का समर्थन भी कर रहे होंगे लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केकेआर के फैंस को एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम के अंदर अपनी टीम के सपोर्ट के लिए होर्डिंग, प्लेकार्ड और बैनर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो देखें: