Jaydev Unadkat Injury: टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले एलएसजी के ट्रेनिंग सत्र के दौरान जयदेव उनादकट के कंधे में लगी चोट, देखें वीडियो

जयदेव उनादकट को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रशिक्षण सत्र के दौरान कंधे में चोट लग गई है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आईपीएल 2023 में आरसीबी के खिलाफ अपने टीम के मैच से पहले प्रशिक्षण सत्र के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी कोहनी पर अजीब तरह से उतरते हुए देखा गया था. स्टाफ के सदस्यों ने उनके बाएं कंधे पर आइस पैक रखा. उनादकट को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल के लिए भारत की टीम में चुना गया है. अभी तक उनकी चोट की स्थिति के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है, क्योंकि पता चला है कि वह कुछ स्कैन के लिए मुंबई गए है.

ट्वीट देखें: