Ireland Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Scorecard Update: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 6 अगस्त को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डबलिन (Dublin) के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 11 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही आयरलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.अब दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में आयरलैंड महिला की अगुवाई गैबी लुईस (Gaby Lewis) कर रहीं हैं. जबकि, पाकिस्तान महिला की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज फरवरी 2023 में खेला गया था. यह भी पढ़ें: Team India: वनडे क्रिकेट के इतिहास में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे तेज 10 हजार रन; यहां देखें पूरी लिस्ट
आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशानजक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम को कप्तान गैबी लुईस के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद एमी हंटर और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 63 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवरों में महज 142 रन बनाकर सिमट गई. आयरलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज एमी हंटर ने सबसे ज्यादा 37 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एमी हंटर ने 30 गेंदों पर पांच चौके लगाए. एमी हंटर के अलावा ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 29 रन बनाए.
दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को कप्तान फातिमा सना ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. फातिमा सना के अलावा डायना बेग, सादिया इकबाल, रमीन शमीम और नाशरा संधू ने एक-एक विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 143 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 22 रन के स्कोर पर टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 131 रन ही बना सकीं.
पाकिस्तान की तरफ से नतालिया परवेज़ ने सबसे ज्यादा 29 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान नतालिया परवेज़ ने 23 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाई. नतालिया परवेज़ के अलावा रमीन शमीम ने 27 रन बटोरे.
वहीं, की टीम को ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. आयरलैंड की ओर से ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. ओर्ला प्रेंडरगैस्ट के अलावा जेन मैगुइरे ने दो विकेट चटकाए. सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार यानी 8 अगस्त को बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
आयरलैंड की बल्लेबाजी: 142, 19.4 ओवर (गैबी लुईस 1 रन, एमी हंटर 37 रन, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट 29 रन, लीह पॉल 28 रन, लॉरा डेलानी 16 रन, रेबेका स्टोकेल 12 रन, एवा कैनिंग 1 रन, जेन मैगुइरे 4 रन, अर्लीन केली 6 रन, कारा मरे 1 रन और लारा मैकब्राइड नाबाद 0 रन.)
पाकिस्तान की गेंदबाजी: (फातिमा सना 4 विकेट, डायना बेग 1 विकेट, सादिया इकबाल 1 विकेट, रमीन शमीम 1 विकेट और नाशरा संधू 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 131/9 , 20 ओवर (गुल फ़िरोज़ा 5 रन, मुनीबा अली 5 रन, सिदरा अमीन 15 रन, आलिया रियाज़ 14 रन, इमान फातिमा 4 रन, नतालिया परवेज 29 रन, डायना बेग 5 रन, फातिमा सना 14 रन, रमीन शमीम 27 रन, नाशरा संधू नाबाद 2 रन और सादिया इकबाल नाबाद 0 रन.)
आयरलैंड की गेंदबाजी: (ओर्ला प्रेंडरगास्ट 3 विकेट, जेन मैगुइरे 2 विकेट, एवा कैनिंग 1 विकेट, कारा मरे 1 विकेट और लारा मैकब्राइड 1 विकेट).
नोट: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY