Ireland Women Beat England Women, 3rd ODI ICC Championship Match Scorecard: आयरलैंड की महिला टीम ने किया बड़ा उलटफेर, तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 3 विकेट से दी करारी शिकस्त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

बारिश की वजह से 22-22 ओवरों का मुकाबला खेला जा रहा हैं. तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान केट क्रॉस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत कुछ खास नहीं रहीं और महज 22 रनों पर एम्मा लैंब के रूप में टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद टैमी ब्यूमोंट और होली आर्मिटेज ने मिलकर पारी को संभाला.

आयरलैंड (Photo Credits: Twitter)

Ireland Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team 3rd ODI 2024 Scorecard: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी चैम्पियनशिप (ICC Championship) का तीसरा वनडे मुकाबला आज यानी 11 सितम्बर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (Civil Service Cricket Club) में खेला गया. तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर किया. इंग्लैंड को तीन विकेट से हरा दी और क्लीन स्वीप होने से बचा ली. पहले और दूसरे वनडे को जीतकर इंग्लैंड (England) ने तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. Ireland Women vs England Women, 3rd ODI ICC Championship Match 1st Inning Scorecard: तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने आयरलैंड को दिया 154 रनों का लक्ष्य, टैमी ब्यूमोंट ने खेली तूफानी अर्धशतकी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बारिश की वजह से 22-22 ओवरों का मुकाबला खेला जा रहा हैं. तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान केट क्रॉस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत कुछ खास नहीं रहीं और महज 22 रनों पर एम्मा लैंब के रूप में टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद टैमी ब्यूमोंट और होली आर्मिटेज ने मिलकर पारी को संभाला. इंग्लैंड की तरफ से टैमी ब्यूमोंट ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान टैमी ब्यूमोंट ने सात चौके लगाए. टैमी ब्यूमोंट के अलावा पैगे स्कोल्फ़ील्ड 21 रन बनाई. इंग्लैंड की पूरी टीम 20.5 ओवरों में 153 रन बनाकर सिमट गई.

यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड:

आयरलैंड की ओर से ऐमी मागुइरे ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. ऐमी मागुइरे ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम की. ऐमी मागुइरे के अलावा फ्रेया सार्जेंट को दो मिले. आयरलैंड की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 22 ओवर में 154 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए महज 6.2 ओवर में 51 रन जोड़ दिए. आयरलैंड की टीम ने 22 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. आयरलैंड की तरफ से कप्तान गैबी लुईस ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली. गैबी लुईस के अलावा लिआ पॉल ने 22 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से लॉरेन फाइलर और मैडी विलियर्स को सबसे ज्यादा दो-दो विकेट मिले. लॉरेन फाइलर और मैडी विलियर्स के अलावा फ्रेया केम्प ने एक अपने नाम किए.

Share Now

संबंधित खबरें

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 6 विकेट से रौदकर किया क्लीन स्वीप, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने खेली शतकीय पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, गैबी लुईस ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Toss & Live Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दक्षिण अफ्रीका करेगी पहले गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 1st ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को 7 विकेट से रौंदकर 1-0 से बनाई बढ़त, सुने लुस का ऑलराउंड जलवा, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

\