Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 22nd Match Scorecard: कोलंबो में आयरलैंड ने ओमान के सामने रखा 236 रनों का विशाल टारगेट, लोर्कन टकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
आयरलैंड बनाम ओमान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Ireland National Cricket Team vs Oman National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 22nd Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ओमान की नजर आयरलैंड के खिलाफ 6 साल बाद पहली जीत दर्ज करने पर होगी. टी20 इंटरनेशनल में उसने आखिरी बार आयरलैंड को 2019 में हराया था, जब उसे 43 रनों से जीत मिली थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में आयरलैंड की अगुवाई लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) कर रहें हैं. जबकि, ओमान की कमान जतिंदर सिंह (Jatinder Singh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में रॉस एडेयर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेयर, जतिंदर सिंह, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला और शकील अहमद ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. आयरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज रॉस एडेयर और शाह फैसल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं जतिंदर सिंह और मार्क एडेयर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

आयरलैंड को अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार झेलनी पड़ी थी. जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरिश टीम 115 रन पर ही सिमट गई थी. ऐसे में आयरलैंड की टीम अपने बल्लेबाजों से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. ओमान की बल्लेबाजी दोनों मैचों में कमजोर रही है. श्रीलंका के खिलाफ 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 120/9 का स्कोर बना पाई थी. ऐसे में टीम के टॉप आर्डर के बल्लेबाजों को आयरलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा. अनुभवी जतिंदर सिंह से एक कप्तानी पारी की उम्मीद होगी.

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Ireland National Cricket Team vs Oman National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 25 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 45 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 235 रन बनाए. आयरलैंड की तरफ से लोर्कन टकर ने सबसे ज्यादा नाबाद 94 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान लोर्कन टकर ने 51 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए. लोर्कन टकर के अलावा गैरेथ डेलानी ने 56 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ओमान की टीम को शकील अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ओमान की ओर से शकील अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. शकील अहमद के अलावा शाह फैसल और आमिर कलीम ने एक-एक विकेट चटकाए. ओमान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 236 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

आयरलैंड की बल्लेबाजी: 235/5, 20 ओवर (रॉस अडायर 14 रन, टिम टेक्टर 5 रन, हैरी टेक्टर 14 रन, लोर्कन टकर नाबाद 94 रन, कर्टिस कैम्फर 12 रन, गैरेथ डेलानी 56 रन और जॉर्ज डॉकरेल नाबाद 35 रन.)

ओमान की गेंदबाजी: (शकील अहमद 3 विकेट, शाह फैसल 1 विकेट और आमिर कलीम 1 विकेट).

नोट: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.