क्रिकेट

IRE W vs ZIM W 1st T20I 2025 Live Streaming: आयरलैंड महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला पहले टी20 मैच में होगा रोमांचक भिड़त, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन

भारत में IRE W बनाम ZIM W 2025 टी20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. दर्शक इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ₹19 का मैच पास खरीदकर ले सकते हैं. फैनकोड इस सीरीज का आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर है, जहां लाइव मैच, स्कोर, कमेंट्री और स्टैटिस्टिक्स जैसी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी.

IRE W vs ZIM W 1st T20I 2025 Live Streaming: आयरलैंड महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला पहले टी20 मैच में होगा रोमांचक भिड़त, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम(Photo Credit: X/@ICC)

Where to Watch Ireland Women's National Cricket Team vs Zimbabwe Women's National Cricket Team Match Live Telecast: आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला 20 जुलाई (रविवार) को डबलिन (Dublin) के पेम्ब्रोक क्रिकेट क्लब (Pembroke Cricket Club) में खेला जाएगा, गाबी लुईस की कप्तानी में आयरलैंड की टीम एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रही है. वहीं चिपो मुगेरी-तिरिपानी की अगुआई में जिम्बाब्वे महिला टीम भी लंबे अंतराल के बाद मैदान में उतरेगी. पहले टी20 में बांग्लादेश से भिड़ेगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, यहां जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण 

दोनों टीमें 3 टी20I और 2 ODI मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी. आयरलैंड ने अप्रैल में वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स खेला था, जबकि जिम्बाब्वे ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 3 मई को यूएसए के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है.

आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20I 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 20 जुलाई (रविवार) को डबलिन के पेम्ब्रोक क्रिकेट क्लब में भारतीय समयानुसार रात 08:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस रात 08:00 बजे होगा.

भारत में IRE W बनाम ZIM W पहले टी20I 2025 का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?

भारत में इस बार आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का कोई आधिकारिक टीवी ब्रॉडकास्ट पार्टनर नहीं है। यानी कि भारतीय दर्शकों को इस सीरीज का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर देखने को नहीं मिलेगा।

भारत में IRE W बनाम ZIM W 2025 पहले टी20I की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में IRE W बनाम ZIM W 2025 टी20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. दर्शक इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ₹19 का मैच पास खरीदकर ले सकते हैं. फैनकोड इस सीरीज का आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर है, जहां लाइव मैच, स्कोर, कमेंट्री और स्टैटिस्टिक्स जैसी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).