आईपीएल सीजन 12: वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- डेविड वॉर्नर शानदार लय में, लीग को लेकर उत्साहित

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि डेविड वॉर्नर शानदार लय में दिख रहे हैं...

डेविड वॉर्नर (Photo Credit- File Photo)

कोलकाता:  सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि डेविड वॉर्नर शानदार लय में दिख रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाले मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं. लक्ष्मण ने संवाददाताओं से कहा, "वह पूरी तरह से फिट है और आगामी मैचों को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने वास्तव में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है."

उन्होंने कहा, "हमने हैदराबाद में कुछ अभ्यास मैच खेले हैं और वह उन दोनों मैचों में शानदार लय में दिखे हैं और यह वास्तव में हम सभी के लिए काफी सुखद है."

यह भी पढ़ें: IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण ने की रिद्धिमान साहा की जमकर तारीफ, कहा- विकेटकीपर फिट और अच्छी लय में

वार्नर ने 2016 में हैदराबाद को अपनी कप्तानी में चैम्पियन बनाया था. 2017 में उन्होंने 14 मैचों में 641 रन बनाए थे. 2018 में वह बॉल टेम्परिंग के कारण लीग में नहीं खेल पाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs ENG: गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ की होगी परफॉर्मेंस रिव्यू? इंग्लैंड सीरीज के बाद BCCI ले सकता है बड़ा फैसला: रिपोर्ट

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड