यहां पढ़ें IPL इतिहास में अबतक मौजूदा आठों टीमों को कितने मैचों में मिली है कितनी जीत और हार

देश में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का रोमांच अपने चरम पर है. आठ मुकाबलों के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम चार अंकों (+0.175) के साथ पहले स्थान पर स्थित है. बात करें मौजूदा सीजन में खेल रही आठों टीमों की आईपीएल शुरुआत से जीत और हार के प्रदर्शन के बारे में तो वो इस प्रकार हैं-

इंडियन प्रीमियर लीग (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: देश में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का रोमांच अपने चरम पर है. आठ मुकाबलों के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) की टीम चार अंकों (+0.175) के साथ पहले स्थान पर स्थित है. बात करें मौजूदा आईपीएल सीजन में खेल रही आठों टीमों की आईपीएल शुरुआत से जीत और हार के प्रदर्शन के बारे में तो वो इस प्रकार हैं-

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings):

चेन्नई की टीम ने आईपीएल में साल 2008 से अबतक 181 मैच खेलते हुए 107 सफलता प्राप्त की है और टीम को 72 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा एक मैच टाई और एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के बाद ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं Mumbai Indians के कप्तान, क्रिकेट के मैदान में रहा है इनका वर्चस्व

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals):

दिल्ली कैपिटल्स (पूर्व नाम दिल्ली डेयरडेविल्स) ने आईपीएल में साल 2008 से अबतक 196 मैच खेलते हुए 85 सफलता प्राप्त की है. इसके अलावा टीम को 106 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल में दिल्ली का एक मैच टाई और दो मैच बेनतीजा रहा है.

कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders):

कोलकाता नाईट राइडर्स ने साल 2008 से अबतक आईपीएल में 194 मैच खेलते हुए 99 जीत और 91 हार का सामना किया है. इसके अलावा केकेआर के दो मैच टाई रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: इन 3 खिलाड़ियों पर टीम के मालिकों ने बहाया था जमकर पैसा, अब मैदान में हो रही है...

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians):

मुंबई इंडियंस ने खबर लिखे जानें तक आईपीएल में 206 मैच खेलते हुए 119 जीत और 82 हार दर्ज की है. इसके अलावा टीम के चार मैच टाई रहे हैं. इन टाई मैचों में मुंबई को सुपर ओवर में दो जीत और दो हार मिली है.

पंजाब किंग्स (Punjab Kings):

पंजाब किंग्स (पूर्व नाम किंग्स इलेवन पंजाब) ने आईपीएल में साल 2008 से अबतक 192 मैच खेलते हुए 92 सफलता प्राप्त की है. इसके अलावा टीम को 102 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है. आईपीएल में पंजाब के चार मैच टाई हुए हैं. इसमें से टीम ने जहां सुपर ओवर में तीन जीत हासिल की है, वहीं एक हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें- डीआरएस के उस्ताद MS Dhoni के सामने विकेट के लिए Deepak Chahar ने की अपील, देखें माही ने कैसे दिया जवाब

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals):

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में अबतक 163 मैच खेलते हुए 80 जीत और 78 हार का सामना किया है. इसके अलावा टीम का एक मैच टाई और दो मैच बिना नतीजे का रहा है.

रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore):

मौजूदा विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलौर की टीम ने आईपीएल में अबतक 198 मैच खेले हैं. इसमें से टीम को 91 मुकाबलों में जीत और 100 मुकाबलों में हार मिली है. इसके अलावा तीन मैच टाई और चार मैच बेनतीजा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL में अपनी कप्तानी का हुनर दिखा रहे ये 3 खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 के बाद ले सकते हैं टीम इंडिया की कमान

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad):

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में खबर लिखे जाने तक 127 मैच खेलते हुए 65 जीत और 58 हार का सामना किया है. इसका अलावा टीम का एक मैच टाई और चार मैच बेनतीजा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Toss Winner Prediction: आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\