IPL 2026: आईपीएल इतिहास के टॉप-5 अनोखे रिकॉर्ड, कई सालों से कायम हैं ये कारनामे, अब तक कोई नहीं तोड़ पाया

हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल में बड़े रिकॉर्ड बनने और टूटने की उम्मीद है. लेकिन आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे अनोखे रिकॉर्ड भी हैं जो कई सालों से कायम हैं और आज तक कोई खिलाड़ी या टीम उन्हें तोड़ नहीं पाई है. चलिए आईपीएल शुरू होने से पहले उन टॉप-5 खास रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

आईपीएल 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian Premier League 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होते ही अब क्रिकेट फैंस की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 पर टिक गई हैं. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग माने जाने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सभी फ्रेंचाइजी टीमें अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं और फैंस भी नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के शुरुआती तारीखों का ऐलान कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होगी, हालांकि पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma vs Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव में किसकी कप्तानी रही ज्यादा दमदार? आंकड़ों से समझिए पूरा अंतर

हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल में बड़े रिकॉर्ड बनने और टूटने की उम्मीद है. लेकिन आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे अनोखे रिकॉर्ड भी हैं जो कई सालों से कायम हैं और आज तक कोई खिलाड़ी या टीम उन्हें तोड़ नहीं पाई है. चलिए आईपीएल शुरू होने से पहले उन टॉप-5 खास रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

आईपीएल इतिहास की सबसे धीमी पारी

आईपीएल इतिहास की सबसे धीमी पारी खेलने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जीन-पॉल डुमिनी (Jean-Paul Duminy) के नाम दर्ज है. उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों पर 59 रन बनाए थे. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 93.65 रही थी, जो टी20 फॉर्मेट के हिसाब से काफी धीमी मानी जाती है. यही वजह है कि यह पारी IPL इतिहास की सबसे धीमी पारियों में गिनी जाती है.

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम दर्ज है, जिन्हें क्रिकेट जगत में यूनिवर्स बॉस के नाम से भी जाना जाता है. क्रिस गेल ने आईपीएल 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ प्रशांत परमेश्वरन के एक ओवर में कुल 37 रन बना दिए थे. इस ओवर में उन्होंने 4 छक्के, 4 चौके और एक नो बॉल की मदद से कुल 37 रन जुटाए थे.

आईपीएल में सबसे ज्यादा डक

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज है. दिनेश कार्तिक आईपीएल में कुल 18 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है, जो 17 बार आईपीएल में डक पर आउट हो चुके हैं. रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जो 17 बार डक का शिकार हुए हैं. इसके अलावा पियूष चावला और सुनील नारायण भी 16-16 बार डक आउट हो चुके हैं.

आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा टीम टोटल स्कोर

आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा टीम टोटल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज है. आईपीएल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में आरसीबी की टीम सिर्फ 49 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 9.4 ओवर में ही पवेलियन लौट गई थी. यह आज भी आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा टीम स्कोर माना जाता है.

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम टोटल स्कोर

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम टोटल स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम ही दर्ज है. आरसीबी ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन का विशाल स्कोर बनाया था. इस मैच में क्रिस्टोफर हेनरी गेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक मानी जाती है.

28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026 का सीजन

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 की तैयारियां तेज कर दी हैं और जल्द ही पूरे शेड्यूल का ऐलान किया जा सकता है. दरअसल कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी वजह से अभी तक पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के होम ग्राउंड मौजूद हैं. ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चुनाव और आईपीएल मैचों की तारीखें एक ही दिन पर नहीं रखी जाएंगी. अब फैंस को सिर्फ आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल का इंतजार है, जिसके बाद एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा टी20 महाकुंभ शुरू होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी