IPL 2025: प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने पंजाब किंग्स के लिए रचा इतिहास, केएल राहुल और क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 का मैच नंबर 44 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर 200 तक पहुंचने में मदद की.

Priyansh Arya and Prabhsimran Singh (Photo: X)

IPL 2025: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 44 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर 200 तक पहुंचने में मदद की. प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) 35 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने भी शानदार बल्लेबाजी की. उनकी शुरुआत काफी धीमी थी. लेकिन उन्होंने ने कुछ गेंदे खेलने के बाद अपने रंग में आ गए. प्रभसिमरन सिंह ने 49 गेंदों में 83 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 छक्का और 6 चौके लगाए। केकेआर के लिए यह घरेलू मैच है, लेकिन उनके गेंदबाजों पर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की युवा जोड़ी ने भारी दबाव डाला है.

यह भी पढें: MI vs LSG TATA IPL 2025 Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबल, दोनों टीमों की नजरें जीत पर होगी, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

दोनों युवाओं ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई 

दोनों युवाओं का जोश शुरू से ही देखने को मिला और इस बीच पंजाब किंग्स की कोलकाता के खिलाफ अब तक की सबसे पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई. उन्होंने क्रिस गेल और केएल राहुल के बीच आईपीएल 2018 में बनाए गए 116 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इस मैच में इस मैच में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 71 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी की. हालांकि आंद्रे रसेल ने 12वें ओवर में इस स्टैंडिंग को खत्म कर दिया. लेकिन आर्य ने 35 गेंदों में 69 रनों की पारी खेलकर पंजाब किंग्स को बढ़त दिला दी थी. आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने आईपीएल में किसी अनकैप्ड जोड़ी द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी ओपनिंग स्टैंडिंग भी बनाई.

आईपीएल में पंजाब किंग्स बनाम केकेआर के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग स्टैंड

प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह - 120, ईडन गार्डन्स, कोलकाता - आईपीएल 2025

क्रिस गेल और केएल राहुल - 116, ईडन गार्डन्स, कोलकाता - आईपीएल 2018

मयंक अग्रवाल और केएल राहुल - 115, अबू धाबी, आईपीएल 2020

आईपीएल में अनकैप्ड जोड़ियों द्वारा 100+ ओपनिंग स्टैंड

120 - प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह, पीबीकेएस बनाम केकेआर, 2025

109 - नमन ओझा और माइकल लंब, आरआर बनाम केएक्सआईपी, 2010

106 - मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर, डीडी बनाम केएक्सआईपी, 2015

बता दें की यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. दूसरी पारी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ एक ओवर ही खेल पाई. जिसमें 7 रन बनाई. जिसके बार बारिश तेज होने लगी और ,मैच दुबारा शुरू नहीं हो सका. इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिए गए.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड