IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार 28 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को ऐतिहासिक जीत दिलाते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का टी20 विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Vaibhav Suryavanshi (Photo: X)

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार 28 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को ऐतिहासिक जीत दिलाते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का टी20 विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने इस मैच में 38 गेंदों में 14 जबरदस्त 101 रन बनाए. इसके अलावा वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा. जो कुल मिलाकर आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक है. इससे पहले क्रिस गेल ने सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. गेल ने 2013 आईपीएल में 30 गेंदों में शतक जड़ा था. वैभव की शानदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया.

यह भी पढें: IPL 2025: '14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे..." सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड तोड़ पारी पर दी प्रतिक्रिया

सूर्यवंशी की पारी की बदौलत राजस्थान ने रिकॉर्ड समय में मैच जीत लिया। उन्होंने 210 रन के लक्ष्य को मात्र 15.5 ओवर में हासिल कर लिया. जो अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम समय में 200 से ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के नाम था. जिन्होंने ने 2024 ,में यह कारनामा किया था.

आईपीएल में 200 से ज़्यादा रन बनाने में लगे सबसे कम ओवर:

15.5 - आरआर बनाम जीटी, जयपुर, 2025

16 - आरसीबी बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024

16.3 - एमआई बनाम आरसीबी, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

17.3 - डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017

18 - एमआई बनाम एसआरएच, मुंबई WS, 2023

सूर्यवंशी वह खिलाड़ी थे जिन्होंने अपनी ज़बरदस्त पारी से मैच का रुख पलट दिया। वह 14 साल और 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विजय ज़ोल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2013 में 18 वर्ष और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था.

टी20 शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी:

14 वर्ष 32 वर्ष वैभव सूर्यवंशी आरआर बनाम जीटी 2025

18 वर्ष 118 वर्ष विजय जोल महाराष्ट्र बनाम मुंबई 2013

18 वर्ष 179 वर्ष परवेज हुसैन इमोन बारिशल बनाम राजशाही 2020

187 280 वर्ष गुस्ताव मैककॉन फ्रांस बनाम स्विट्जरलैंड 2022

सूर्यवंशी का 35 गेंदों में शतक किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज आईपीएल शतक है

सबसे तेज आईपीएल शतक (गेंदों के हिसाब से):

30 क्रिस गेल आरसीबी बनाम पीडब्लूआई बेंगलुरु 2013

35 वैभव सूर्यवंशी आरआर बनाम जीटी जयपुर 2024

37 यूसुफ पठानआरआर बनाम एमआई मुंबई 2010

38 डेविड मिलर पीबीकेएस बनाम आरसीबी मोहाली 2013

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड