IPL 2025: निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी के साथ टी20 क्रिकेट में हासिल की 'गगनचुंबी' उपलब्धि, ऐसे करना वाले बने चौथे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज

आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में भले ही दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज कर लखनऊ को एक विकेट से हरा दिया हो, लेकिन इस मैच के दौरान लखनऊ के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी के साथ टी 20 क्रिकेट में 'गगनचुंबी' उपलब्धि हासिल की है.

निकोलस पूरन (Photo: X)

नई दिल्ली, 25 मार्च: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में भले ही दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज कर लखनऊ को एक विकेट से हरा दिया हो, लेकिन इस मैच के दौरान लखनऊ के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने जबरदस्त पारी के साथ टी 20 क्रिकेट में 'गगनचुंबी' उपलब्धि हासिल की है. दरअसल, निकोलस पूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के लगाए और इसके साथ ही उन्होंने पुरुष टी20 क्रिकेट में 600 छक्कों के माइलस्टोन को भी हासिल कर लिया. निकोलस ने अब तक खेले अपने टी20 करियर में 606 छक्के लगाए हैं.

यह भी पढें: GT vs PBKS Fantasy Captain And Vice-Captain Choices: आज IPL में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच पांचवां मुकाबला जानें फैंटेसी के कप्तान और उपकप्तान के चॉइस

इससे पहले ये कारनामा क्रिस गेल कर चुके हैं, जिन्होंने टी20 करियर में 1,056 छक्के लगाए हैं. इसके बाद किरोन पोलार्ड का नंबर आता है, जिनके नाम 908 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं, आंद्रे रसेल 733 के साथ तीसरे स्थान पर हैं और 606 छक्कों के साथ निकोलस पूरन चौथे नंबर पर हैं। टॉप 4 में सभी बल्लेबाज वेस्टइंडीज से ही हैं.

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो इस मुकाबले को दिल्ली ने 1 विकेट से जीता. इस मैच के हीरो आशुतोष शर्मा रहे, जिन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में 200 से अधिक रनों के स्कोर को दो बार सफलतापूर्वक हासिल किया है. इससे पहले दिल्ली ने ये कारनामा पहली बार 4 मई 2017 को गुजरात लायंस के खिलाफ किया था. उस दौरान दिल्ली ने 209 रनों का पीछा किया था. इस मैच के नायक ऋषभ पंत थे, जिन्होंने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी.

वहीं, दूसरी बार दिल्ली ने ये कारनामा सोमवार (24 मार्च 2025) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. लखनऊ ने 209 रन बनाए थे और बाद में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19.3 ओवर में 211 रन के लक्ष्य को हासिल किया. दिल्ली की तरफ से आशुतोष शर्मा ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली.

 

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड