IPL 2023: स्लो ओवर रेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर लगा जुर्माना

आईपीएल ने एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है.

डेविड वॉर्नर (Photo Credits: Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 रनों से जीत दर्ज की जो इसकी लगातार दूसरी जीत है. यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में बैडमिंटन खेलते नजर आए Virat Kohli- Anushka Sharma, फेस-ऑफ के साथ प्रशंसकों को किया आश्चर्यचकित, देखें वायरल वीडियो

इम्पैक्ट प्लेयर मुकेश कुमार ने एसआरएच के अंतिम ओवर में 13 रनों का बहुत शानदार बचाव किया.

वाशिंगटन सुंदर (4-0-28-3) और भुवनेश्वर कुमार (4-0-11-2) ने शानदार स्पैल से डीसी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी और 20 ओवरों मेंदिल्ली कैपिटल्स को 144/9 पर रोक दिया था.

आईपीएल ने एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है.

इसमें कहा गया, चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के तहत ये इस सीजन की उनकी पहली गलती थी, इसलिए वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के अपने अगले मैच में 29 अप्रैल यानि शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट