IPL 2023: दिल्ली के खिलाफ 5 विकेट और शानदार प्रर्दशन के बाद मार्क वुड अपने प्रदर्शन से संतुष्ट

यह मार्क वुड का चेन्नई के लिए एकमात्र मैच था जिसने उन्हें जनवरी 2018 में हुई नीलामी में डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन कोहनी की चोट के कारण वह टूर्नामेंट से हट गए थे.

Mark Wood (LSG) (Photo Credit: Twitter LSG)

लखनऊ, 2 अप्रैल: वर्ष 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग में मार्क वुड ने अपने आखिरी मैच में चार ओवर में 49 रन खर्च किये थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए मुम्बई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. यह मार्क वुड का चेन्नई के लिए एकमात्र मैच था जिसने उन्हें जनवरी 2018 में हुई नीलामी में डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन कोहनी की चोट के कारण वह टूर्नामेंट से हट गए थे. यह भी पढ़ें: Kane Williamson ruled out of IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण केन विलियमसन आईपीएल से बाहर, फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करके दी जानकारी

जब 33 वर्षीय इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली गेंद फेंकने के लिए गेंदबाजी रन अप पर आये तो उनके दिमाग में एक ही बात थी कि अच्छी गेंदबाजी करनी है और पहली उपस्थिति की निराशा के दाग को धोना है.

शनिवार को एलएसजी की तरफ से पदार्पण करते हुए वुड ने चार ओवर में 14 रन पर पांच विकेट लिए और लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हरा दिया.

प्लेयर ऑफ द मैच मार्क वुड ने कहा, "हां मुझे यह मैच याद रहेगा. पिछली बार मैं सीएसके के साथ था. वहां मैं कुछ खास नहीं कर पाया था लेकिन इस बार मैं लखनऊ टीम के लिए कुछ करना चाहता था. मैं पीछे गेंद करना चाहता था क्योंकि पिच थोड़ी सी गीली थी. अब अगला मैच चेन्नई में है, देखते हैं कैसा रहता है.''लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने पांचवें ओवर में मार्क वुड को आक्रमण पर उतारा और उन्होंने लगातार गेंदों पर पृथ्वी शॉ (12) और मिचेल मार्श (0) को बोल्ड कर दिया। उन्होंने दोनों बल्लेबाजों को अपनी गति से छकाया. वुड ने फिर सरफराज खान (4), अक्षर पटेल (16) और चेतन सकारिया (4) के विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किये.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की रेस में बरकरार पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड