IPL 2023: धीमे ओवर रेट के लिए हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरूवार रात आईपीएल मुकाबले में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मौजूदा आईपीएल में ओवर रेट एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है और कई मैच लगभग चार घंटे तक चले हैं.

Hardik Pandya (Credit: Facebook)

मोहाली, 14 अप्रैल: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरूवार रात आईपीएल मुकाबले में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मौजूदा आईपीएल में ओवर रेट एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है और कई मैच लगभग चार घंटे तक चले हैं. टूर्नामेंट से जारी एक बयान में कहा गया है, "चूंकि धीमे ओवर रेट के सम्बन्ध में आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सत्र में टीम का यह पहला अपराध था, पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है." यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS IPL 2023 Preview: बल्लेबाजी में सुधार करने उतरेगा पंजाब, शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगा लखनऊ

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर अपने मैचों में धीमे ओवर रेट के लिए इतना ही जुर्माना लगाया गया था. गुजरात का अगला मुकाबला घर में रविवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा जबकि पंजाब का शनिवार को लखनऊ से मुकाबला होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी