Rajat Patidar Ruled out of IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका, रजत पाटीदार एड़ी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

रजत ने बेंगलुरु के पहले मैच में हिस्सा नहीं लिया था. आरसीबी को उम्मीद थी कि 29 वर्षीय बल्लेबाज इस सत्र में किसी समय खेलने के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन अब वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं.

Rajat Patidar (Photo Credit: RCB Twitter)

नई दिल्ली, 4 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मंगलवार को एक बड़ा झटका उस समय लगा जब रजत पाटीदार एड़ी की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए. रजत ने बेंगलुरु के पहले मैच में हिस्सा नहीं लिया था. आरसीबी को उम्मीद थी कि 29 वर्षीय बल्लेबाज इस सत्र में किसी समय खेलने के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन अब वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2023: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने कहा, मुझे नहीं लगता कि धोनी कीर्तिमानों के पीछे जाते हैं

फ्रेंचाइजी ने फिलहाल उनकी जगह किसी खिलाड़ी को घोषित नहीं करने का फैसला किया है. अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई और महिपाल लोमरोर कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो टीम में उनकी जगह ले सकते हैं. बेंगलुरु ने एक बयान में कहा, "रजत पाटीदार आईपीएल 2023 में अब हिस्सा नहीं ले पाएंगे. आरसीबी रजत पाटीदार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है और इस प्रक्रिया के दौरान उनका समर्थन करती रहेगी."

उल्लेखनीय है कि पाटीदार को पिछले वर्ष मेगा नीलामी में नहीं खरीदा गया था और वह विकेटकीपर लवनीत सिसोदिया को चोट लगने के बाद सत्र के मध्य में टीम में आये थे। वह 152.75 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाकर फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली के बाद बेंगलुरु के तीसरे शीर्ष स्कोरर रहे थे. आरसीबी छह अप्रैल को अपने अगले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स से भिड़ेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Preview: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

\