IPL 2023 Auction: ऑक्शन में इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, यहां देखें अनसोल्ड प्लयेर्स की पूरी लिस्ट
IPL Auction 2023: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन कल समाप्त हो गया. इस बार आईपीएल 2023 के ऑक्शन में कुल 80 प्लेयर्स बिके. हालांकि, 71 खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला और वो ऑक्शन में अनसोल्ड रहे.
मुंबई: आईपीएल (IPL) के 16वें सीजन का ऑक्शन खत्म हो गया है. इस सीजन के ऑक्शन में कुल 80 प्लेयर्स बिके. हालांकि, 71 खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें कोई भी खरीददार नहीं मिला और वो इस ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. आईपीएल 2023 के ऑक्शन में कुल 80 खिलाड़ी बिके. इस दौरान लगभग 167 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई. इस सीज़न के ऑक्शन में कुल 29 विदेशी प्लेयर्स भी बिके. वहीं कुल 51 भारतीय खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में खरीदे गए. इस सीज़न की अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट कैसी है. IPL Auction 2023: ऑटो चलाने वाले का बेटा बना करोड़पति, मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ में खरीदा
ये रही पूरे 71 अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट:-
कुशल मेंडिस - श्रीलंका, टॉम बैंटन - इंग्लैंड, क्रिस जॉर्डन - इंग्लैंड, एडम मिल्ने - न्यूजीलैंड, तबरेज शम्सी - साउथ अफ्रीका, मुजीब उर रहमान – अफगानिस्तान, एडम जैम्पा - ऑस्ट्रेलिया, अकील हुसैन - वेस्ट इंडीज, रोहन कुन्नुम्मल - भारत, हिम्मत सिंह - भारत, शैक रशीद - भारत, चेतन एलआर - भारत, शुभम खजूरिया - भारत, अनमोलप्रीत सिंह - भारत, प्रियम गर्ग - भारत, सौरभ कुमार - भारत, कॉर्बिन बॉश - साउथ अफ्रीका, अभिमन्यु ईश्वरन - भारत, दिनेश बाना - भारत, सुमित कुमार - भारत, शशांक सिंह - भारत, मोहम्मद अजहरुद्दीन - भारत, मुजतबा यूसुफ - भारत, केएम आसिफ - भारत, लांस मॉरिस - ऑस्ट्रेलिया, इजहारुलहक नवीद - अफगानिस्तान, चिंटल गांधी - भारत, श्रेयस गोपाल - भारत, एस मिधुन - भारत, ब्लेसिंग मुजरबानी - जिम्बाब्वे, दुष्मंत चमीरा - श्रीलंका, संदीप शर्मा - भारत, तास्किन अहमद - बांग्लादेश, रिले मेरेडिथ - ऑस्ट्रेलिया, दासुन शंकरा- श्रीलंका, जिम्मी नीशम - न्यूजीलैंड, वेन पार्नेल - साउथ अफ्रीका, रिचर्ड ग्लीसन - इंग्लैंड, जेमी ओवरटन - इंग्लैंड, दिलशान मुदशंका - श्रीलंका, सुमित वर्मा - भारत, हिमांशु बिष्ट - भारत, अजितेष गुरुस्वामी - भारत, संजय यादव - भारत, बी सूर्या - भारत, संजय रामस्वामी - भारत, प्रियांक पांचाल - भारत, वरुण ऐरन - भारत, टॉम करन - इंग्लैंड, रेहान अहमद - इंग्लैंड, शुभांग हेगड़े - भारत, दीपेश नैलवाल- भारत, त्रिलोक नाग - भारत, शुभम कापसे - भारत, उत्कर्ष सिंह - भारत, जितेंद्र पाल - भारत, प्रशांत चोपड़ा - भारत, ल्यूक वुड - इंग्लैंड, एकांत सेन - भारत, वेन पार्नेल - दक्षिण अफ्रीका, मोहम्मद नबी- अफगानिस्तान, डारिल मिशेल - न्यूजीलैंड, डेविड मलन - इंग्लैंड, मनदीप सिंह - भारत, ट्राविस हेड - ऑस्ट्रेलिया, शेरफान रुथरफोर्ड - वेस्टइंडीज, रसी वैन डर डुसेन - साउथ अफ्रीका, पॉल स्टर्लिंग - आयरलैंड, विल स्मीड - इंग्लैंड, किरंत शिंदे - भारत, बाबा इंद्रजीत - भारत, जगदीशा सुचित - भारत, तेजस बरोका - भारत, पॉल वैन मीरेकेरन - नीदरलैंड्स, आकाश सिंह - भारत, युवराज चुडसमा - भारत, नवीन उल हक - अफगानिस्तान.
इन धुरंधरों को मिली मोटी रकम
सैम करन- पंजाब किंग्स- 18.50 करोड़ रुपए
कैमरन ग्रीन- मुंबई इंडियंस- 17.50 करोड़ रुपए
बेन स्टोक्स- सीएसके- 16.25 करोड़ रुपए
हैरी ब्रूक- सनराइजर्स हैदराबाद- 13.25 करोड़ रुपए
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन को इस आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. करन ने चोट की वजह से लीग का पिछला सीजन मिस किया था, लेकिन इस सीजन उनकी धमाकेदार वापसी की उम्मीद है. सैम करन को अपनी टीम में लेने के लिए उनकी दो पुरानी टीमों पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच लंबी जंग चली जिसमें पंजाब ने बाजी मार ली. इसके साथ ही सैम करन इस लीग में सबसे अधिक दाम में बिकने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

