IPL 2021: कीरोन पोलार्ड के निशाने पर धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड, बस पांच बार गेंद को करना होगा स्टेडियम पार

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के लिए आज का दिन बेहद खास है. दरअसल पोलार्ड के बल्ले से अगर आज शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में पांच छक्के और निकलते हैं तो वह इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे.

महेंद्र सिंह धोनी और कीरोन पोलार्ड (Photo Credits: PTI)

अबू धाबी, 8 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) के लिए आज का दिन बेहद खास है. दरअसल पोलार्ड के बल्ले से अगर आज शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में पांच छक्के और निकलते हैं तो वह इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ देंगे. इसके अलावा वह आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर भी पहुंच जाएंगे. फिलहाल वह देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर काबिज हैं.

बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अबतक 218 छक्के लगाए हैं, वहीं पोलार्ड के नाम फिलहाल 214 छक्के दर्ज है. ऐसे में वह आज चार छक्के लगाते ही आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में धोनी की बराबरी कर लेंगे, वहीं एक छक्के और लगाते ही यानी पांच छक्के जड़ते ही आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सीएसके के कप्तान को पीछे छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें- Mumbai Indians IPL 2021 Playoff Qualification Scenario Explained: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी जिंदा, ब्लू आर्मी को बस करना होगा यह काम

बात करें दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल करियर के बारे में तो धोनी ने इस टूर्नामेंट में अबतक 218 मैच खेलते हुए 192 पारियों में 39.4 की एवरेज से 4728 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम 23 अर्धशतक दर्ज है. धोनी का आईपीएल में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन नाबाद 84 रन है.

वहीं कीरोन पोलार्ड ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 177 मैच खेलते हुए 159 पारियों में 30.1 की एवरेज से 3255 रन बनाए हैं. पोलार्ड के नाम आईपीएल में 16 अर्धशतकीय पारियां दर्ज है. उनका इस टूर्नामेंट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन नाबाद 87 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड