क्रिकेट

IPL 2021: शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान चार्टर फ्लाइट से बांग्लादेश पहुंचे

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल स्थगित होने के बाद चार्टर फ्लाइट स्वदेश पहुंच गए हैं. मुस्ताफिजुर ने खुद के साथ शाकिब की फोटो पोस्ट कर कहा, "हम बिना किसी परेशानी के सुरक्षित बांग्लादेश पहुंच गए हैं.

IPL 2021: शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर  रहमान चार्टर फ्लाइट से बांग्लादेश पहुंचे
मुस्ताफिजुर रहमान (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली, 6 मई: बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल स्थगित होने के बाद चार्टर फ्लाइट स्वदेश पहुंच गए हैं. मुस्ताफिजुर ने खुद के साथ शाकिब की फोटो पोस्ट कर कहा, "हम बिना किसी परेशानी के सुरक्षित बांग्लादेश पहुंच गए हैं. मैं राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इसे संभव किया. मैं हमारे स्वास्थ्य मंत्रालय का भी उनके योगदान के लिए शुक्रगुजार हूं."

हाल ही में आईपीएल की कुछ टीमों में कोरोना के मामलों को देखते हुए आईपीएल के इस सीजन को स्थगित किया गया था.

आईपीएल में शामिल होने के लिए यहां आए ऑस्ट्रेलिया के सदस्य आज मालदीव के लिए रवाना हुए जबकि इंग्लैंड के 11 में से आठ खिलाड़ी भी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).