IPL 2021, CSK vs RR: चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 189 रनों का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 12वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 189 रनों का लक्ष्य दिया.

चेन्नई सुपरकिंग्स व राजस्थान रॉयल्स ( फ़ाइल फोटो टीम लेटेस्टली)

IPL 2021, CSK vs RR:  चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 12वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 189 रनों का लक्ष्य दिया. चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन बनाए. चेन्नई की ओर से फाफ डू प्लेसिस ने 17 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाए.

राजस्थान की तरफ से चेतन सकारिया ने तीन विकेट और क्रिस मोरिस ने दो विकेट लिए जबकि मुस्ताफिजुर रहमान और राहुल तेवतिया ने एक-एक विकेट लिया. चेन्नई की शुरूआत धीमी रही और उसकी सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरूआत नहीं दिला सकी। डू प्लेसिस ने हालांकि टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. यह भी पढ़े: IPL 2021 CSK vs RR: चेन्नई और राजस्थान की भिड़ंत आज, ये खिलाडी वानखेड़े में मचा सकते है धमाल

चेन्नई की पारी में रुतुराज गायकवाड़ ने 10, मोइन अली ने 26, अंबाटी रायुडू ने 27, सुरेश रैना ने 18, महेंद्र सिंह धोनी ने 18, रवींद्र जडेजा ने आठ, सैम करेन ने 13 और शार्दुल ठाकुर ने एक रन का योगदान दिया जबकि ड्वेन ब्रावो आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड