IPL 2021 MI vs DC: बुरे फंसे रोहित शर्मा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच गवाने के बाद मिली बड़ी सजा

बता दें कि रोहित शर्मा को धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल ने एक बयान में कहा कि मुंबई ने इस सीजन में पहली बार स्‍लो ओवर रेट का नियम तोड़ा है. अगर ये गलती रोहित शर्मा दोबारा किया तो उन्हें एक मैच के लिए निलंबित भी किया जा सकता है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हार का सामना करना पड़ा. उसे दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) ने मात दी. मुंबई के बल्‍लेबाजों ने इस मैच में एक बार फिर निराश किया. मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में दिल्‍ली से मिली हार एकमात्र झटका नहीं थी. बल्कि एक झटका टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी लगा. इस मैच में रोहित शर्मा की टीम ने ऐसी गलती की, जिसका खामियाजा कप्‍तान को भुगतना पड़ा है.  IPL 2021: रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में एमएस धोनी को पछाड़ा

बता दें कि रोहित शर्मा को धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल ने एक बयान में कहा कि मुंबई ने इस सीजन में पहली बार स्‍लो ओवर रेट का नियम तोड़ा है. अगर ये गलती रोहित शर्मा दोबारा किया तो उन्हें एक मैच के लिए निलंबित भी किया जा सकता है.  इससे पहले चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी धीमी ओवरगति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है.

हल्‍की चोट के चलते रोहित अधिकतर समय फील्‍ड से बाहर थे और उनकी जगह कायरन पोलार्ड कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी निभा रहे थे. हार के बाद रोहित ने कहा कि अच्छी शुरुआत के बाद उनकी टीम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकती थी लेकिन ऐसा करने में असफल रही.

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, ‘हमें जिस तरह की शुरुआत मिली थी, मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे जो हमने नहीं किया. हम पावर प्ले में मिली शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए, हम एक बार फिर ऐसा करने में नाकाम रहे. दिल्ली के गेंदबाजों को श्रेय जाता है, उन्होंने हमारे ऊपर दबाव बनाए रखा और विकेट चटकाते रहे.’

मुंबई ने 20 ओवरों में 137 रन ही बनाए। मुंबई के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की. दिल्ली ने चार मैचों में तीन मैच जीत चुके हैं और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस के 4 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड