IPL 2021 KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाने वाला मैच स्थगित, ये 3 खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

कोविड-19 क्राइसिस के कारण ये मुकाबले को कैंसिल कर दिया गया है. केकेआर के खेमे से पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना से संक्रमित पाया गया है. ऐसे में ये मुकाबला स्थगित करना पड़ा है. अभी तक आईपीएल के 29 मैच खेले जा चुके हैं और किसी भी मैच के आयोजन में किसी तरह की रुकावट नहीं आई है. चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए.

वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर (Photo credits: Instagram)

अहमदाबाद:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में आज केकेआर (KKR) और आरसीबी (RCB) के बीच मैच खेला जाना था. इस मैच को स्थगित कर दिया गया है. आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच हो रहा है. बायो-बबल में इसका आयोजन हो रहा है. हालांकि, शुरुआत में कुछ मामले सामने आए थे, लेकिन टूर्नामेंट पर इसका असर नहीं पड़ा था, लेकिन अब आइपीएल 2021 पर कोरोना का साया मंडरा रहा है. IPL 2021: केकेआर के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोरोना पॉजिटिव, स्थगित हो सकता है आज का मैच

कोविड-19 क्राइसिस के कारण ये मुकाबले को कैंसिल कर दिया गया है. केकेआर के खेमे से पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना से संक्रमित पाया गया है. उनकी तबीयत ठीक नहीं है. ऐसे में ये मुकाबला स्थगित करना पड़ा है. अभी तक आईपीएल के 29 मैच खेले जा चुके हैं और किसी भी मैच के आयोजन में किसी तरह की रुकावट नहीं आई है. चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए. इस मैच को अब फिर से किसी और दिन आयोजित किया जाएगा.

बता दें कि पिछले साल यूएई में भी बायो-बबल में आइपीएल खेला गया था, लेकिन एक भी मुकाबला स्थगित नहीं हुआ था, लेकिन इस बार भारत में हो रहे आइपीएल में इस तरह की दुविधा पैदा हो गई है जिसके चलते मुकाबला स्थगित कर दिया गया है. इसके पीछे का कारण ये भी है कि केकेआर के खिलाड़ी आपस में भी संपर्क में आए होंगे. इसी चेन को रोकने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं.

चक्रवर्ती हाल ही में अपने कंधे का स्कैन कराने के लिए आईपीएल के बायो-बबल से बाहर गए थे, जहां वह किसी के संपर्क में आए होंगे. चक्रवर्ती और वॉरियर को छोड़कर, कोलकाता नाइट राइडर्स के बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी आईपीएल-14 से हट चुके हैं. इसमें एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन और एंड्रयू टाई हैं.

आरसीबी सात मैच खेल चुका है और पांच जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर है. वहीं केकेआर सात मैचों में उसके खाते में महज दो जीत हैं और यह टीम प्वॉइंट टेबल में सातवें पायदान पर है. केकेआर के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट