IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने RCB की तरफ से खेलने को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, यहां पढ़े पूरी खबर

आईपीएल के इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन आरसीबी के लिए शानदार रहा है और उनका कहना है कि वो जब से आरसीबी के साथ जुड़े है तब से उन्हें काफी बेहतर फील हो रहा है. मैक्सवेल ने आरसीबी फ्रेंचाइजी की काफी तारीफ की. ग्लेन मैक्सवेल ने राजस्थान के खिलाफ इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक ठोका.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त दी है. बुधवार को खेले गए मुकाबले में मैक्सवेल ने 30 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का की मदद से 50 रन की नाबाद बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. मैच के बाद आरसीबी के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल बड़ा बयान दिया है. IPL 2021, CSK vs KKR: आज के मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है सीएसके और केकेआर की टीम

आईपीएल के इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन आरसीबी के लिए शानदार रहा है और उनका कहना है कि वो जब से आरसीबी के साथ जुड़े है तब से उन्हें काफी बेहतर फील हो रहा है. मैक्सवेल ने आरसीबी फ्रेंचाइजी की काफी तारीफ की. ग्लेन मैक्सवेल ने राजस्थान के खिलाफ इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक ठोका. पिछले कई सीजन से खराब प्रदर्शन के बावजूद आरसीबी ने मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया. आरसीबी में आने के बाद मैक्सवेल ने तीनों ही डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जीत दिलाने के बाद मैक्सवेल ने कहा कि जब से मैं आरसीबी टीम का हिस्सा बना हूं काफी अच्छा फील कर रहा हूं. मेरा रुटीन और ट्रेनिंग काफी शानदार चल रहा है. मैदान में जाकर प्रदर्शन करना काफी बढ़िया रहा. मैंने परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी की हैं. टीम में कई सारे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं. हर कोई अपना-अपना योगदान दे रहा है. ये काफी बेहतरीन टीम है.

बुधवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को को सात विकेट से हरा दिया. इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेली. ग्लेन मैक्सवेल ने 30 गेंद पर छह चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए. आरसीबी की 11 मैचों में ये सातवीं जीत है और वो अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू