IPL 2021: गौतम गंभीर ने एमएस धोनी को दी ये खास सलाह, यहां पढ़ें पूरी खबर

सीएसके ने 9 में से 7 मैच जीते हैं और उसके 14 अंक हैं. अगर आज सीएसके इस मुकाबले में केकेआर को हरा देती है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम हो जाएगी. सीएसके और केकेआर दोनों ने यूएई में अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और दोनों टीमें एक दूसरे को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेंगी.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: PTI)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL) के दूसरे चरण में आज सीएसके (CSK) अपना तीसरा मैच केकेआर (KKR) के खिलाफ खेलेगी. टूर्नामेंट का यह 38वां मुकाबला होगा. टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. गंभीर का मानना है कि जब बार सीएसके नॉकआउट स्टेज के लिए क्वॉलिफाई हो जाए तो धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए. सीएसके की टीम इस समय तालिका में 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. IPL 2021, CSK vs KKR: आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

धोनी दोनों मैचों में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. उन्होंने मुंबई इंडियंस और आरसीबी के खिलाफ क्रमश: तीन और नाबाद 11 रन बनाए. गंभीर ने कहा कि धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए भले ही टीम लक्ष्य का पीछा कर रही हो या फिर पहले बल्लेबाजी कर रही हो.

गौतम गंभीर ने कहा कि कप्तान के बारे में सर्वश्रेष्ठ चीज यही है कि यह उसकी इच्छा होती है कि वह जहां चाहे, उस नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है. आपका नंबर 3 और नंबर 4 हमेशा रन नहीं बनाएगा. आपको और बल्लेबाजी करने की जरूरत है. आप जितने अधिक रन बनाएंगे, यह आपकी टीम के लिए अच्छा रहेगा.

सीएसके ने 9 में से 7 मैच जीते हैं और उसके 14 अंक हैं. अगर आज सीएसके इस मुकाबले में केकेआर को हरा देती है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम हो जाएगी. सीएसके और केकेआर दोनों ने यूएई में अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और दोनों टीमें एक दूसरे को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेंगी.

आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सीएसके का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अभी तक 26 बार आमने-सामने आए हैं और सीएसके ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. केकेआर को 9 मैचों में जीत मिली हैं. दोनों टीमों के एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें