IPL 2021 CSK vs RCB: आज होगा महामुकाबला, जानिये एमएस धोनी-विराट कोहली में से किसका पलड़ा भारी

आईपीएल (IPL) की अंक तालिका में विराट कोहली (Virat Kohli) की आरसीबी (RCB) पहले और एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम सीएसके (CSK) दूसरे पायदान पर है. दोनों के बीच जो भी बाजी मारेगा वो शीर्ष पर पहुंच जाएगा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है.

एमएस धोनी-विराट कोहली (Photo credits: Twitter)

मुंबई:  आईपीएल-14 (IPL) वें सीजन के 19वें मैच में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला होगा. आईपीएल का रोमांच हर रोज दोगुना हो रहा है. आरसीबी ने अपने चार के चारों मैच जीते हैं जबकि सीएसके ने चार में से तीन मैच जीते हैं. पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट के दो सर्वश्रेष्ठ कप्तानों के बीच खेला जाएगा.  IPL 2021: एमएस धोनी के बाद ये खिलाड़ी बन सकते हैं CSK के कप्तान

आईपीएल की अंक तालिका में विराट कोहली की आरसीबी पहले और एमएस धोनी की टीम सीएसके दूसरे पायदान पर है. दोनों के बीच जो भी बाजी मारेगा वो शीर्ष पर पहुंच जाएगा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है. आरसीबी की बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ सीएसके को सतर्क रहने की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में अब तक आरसीबी और सीएसके का 26 बार आमना सामना हुआ और इसमें से 17 बार सीएसके ने बाजी मारी हैं, तो कोहली की विराट सेना केवल 9 बार ही माही की टीम को पतखनी दे सकी है. इससे ये साफ होता है कि सीएसके का पड़ला भारी हैं. आरसीबी भी जबरजस्त फॉर्म में हैं. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

आरसीबी की बल्लेबाजी विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स और आस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल पर काफी निर्भर है. देवदत्त पडिक्कल की अच्छी फार्म से भी टीम को लाभ मिला है. रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस भी फॉर्म में आ गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी की टीम अच्छी शुरुआत का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी. उसके पास नंबर तीन पर मोईन अली और फिर सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज हैं. कप्तान धोनी ने अब तक अपना जलवा नहीं दिखाया है और चेन्नई सुपरकिंग्स की बड़ी चिंता बन गए हैं.

टीमें (संभावित:) :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, फाफ प्लेसिस, शार्दुल ठाकुर,  लुंगी नगिदी, रवींद्र जडेजा,  मोइन अली, ड्वेन ब्रावो

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल,  एबी डिविलियर्स (विकेट-कीपर),  वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज ,  केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार