IPL 2020: सुनील गावस्कर ने कहा- कई सारे लोग आईपीएल से अपनी आजीविका चलाते हैं

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तारीफ करते हुए कहा है कि कई सारे लोग हैं, जो इस सबसे धनी क्रिकेट लीग से अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं,

सुनील गावस्कर: (Photo Credits: Twitter)

IPL 2020:  दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तारीफ करते हुए कहा है कि कई सारे लोग हैं, जो इस सबसे धनी क्रिकेट लीग से अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं, आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा. गावस्कर ने इंडिया टुडे के एक शो में कहा, " ऐसे लोग आईपीएल में सिर्फ पैसे ही देखते हैं. वे ये नहीं देखते हैं कि आईपीएल क्या करता है. मेरे हिसाब से इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि वे आईपीएल से जलते हैं. जिन लोगों को आईपीएल से कोई फायदा नहीं मिलता वे ही इसकी आलोचना करते हैं.

उन्होंने कहा, " कई सारे लोग हैं जिनकी आजीविका आईपीएल से ही चलती है. कोई मैच के दौरान लोगों के चेहरे पर पेंट लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाता है. स्टेडियम के बाहर जो टी-शर्ट बिकते हैं कोई वो बनाता है, या फिर कई वेंडर होते हैं जो मैदान के बाहर खाना बेचते हैं। तो आईपीएल से कई सारे लोग पैसे कमाते हैं.

गावस्कर ने साथ ही कहा कि आईपीएल लोगों के लिए एक सॉफ्ट टार्गेट बन गया है. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, " कोई अगर इंटरनेट पर मशहूर होना चाहता है तो फिर वो आईपीएल की आलोचना करने लगता है। आईपीएल एक सॉफ्ट टार्गेट बन गया है। आईपीएल का विरोध करने वाले लोग कहते हैं कि हमें भारतीय क्रिकेट की फिक्र है। तो क्या आप ही सिर्फ हैं जो भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचते हैं और उसका भला चाहते हैं, बिल्कुल भी नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड