IPL 2020: मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने से 86 रन दूर रोहित शर्मा

अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरा करने से केवल 86 रन दूर हैं। रोहित के पास मंगलवार को यहां शेख जायेद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस उपलब्धि को हासिल करने का मौका होगा

रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

अबू धाबी: अनुभवी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरा करने से केवल 86 रन दूर हैं। रोहित के पास मंगलवार को यहां शेख जायेद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस उपलब्धि को हासिल करने का मौका होगा. रोहित ने हाल ही में आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने गुरुवार को आईपीएल के 13वें संस्करण के 13वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.

रोहित को आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे करने के लिए केवल दो ही रनों की दरकार थी. रोहित ने आईपीएल में 193 मैचों में 5074 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 444 चौके और 205 छक्के लगाए हैं. यह भी पढ़े: MI vs SRH 17th IPL Match 2020: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस करेगी पहले बल्लेबाजी

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अब तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर अब चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना हैं जो दूसरे नंबर पर हैं. रैना ने193 मैचों में अब तक 5368 रन बनाए हैं। रैना आईपीएल के 13वें सीजन में नहीं खेल रहे हैं। रैना के नाम एक शतक और 38 अर्धशतक हैं.

रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। कोहली ने 182 मैचों में अब तक 5545 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम पांच शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं. आईपीएल में मुंबई और राजस्थान, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ 10-10 मैच जीते हैं। लेकिन मुंबई के हालिया फॉर्म को देखते हुए उसे जीत का दावेदार माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma On ODI World Cup 2027: आगामी वनडे वर्ल्ड कप खेलने को हैं तैयार रोहित शर्मा, कहा- देश के लिए ट्रॉफी जीतना ही एकमात्र लक्ष्य

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\