IPL 2019: विराट कोहली और एबी डि विलियर्स ने लगाया शानदार अर्धशतक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने खोला जीत का खाता
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को आठ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को आठ विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए आज कप्तान विराट कोहली ने 53 गेदों में 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली के अलावा अब्राहम डिविलियर्स ने 59 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. वहीं पार्थिव पटेल ने 19 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 28 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: क्रिस गेल के आतिशी पारी के बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने बेंगलोर को दिया 174 रन का लक्ष्य
मेजबान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के लिए मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की. शमी ने जहां बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली का विकेट चटकाया वहीं अश्विन ने पार्थिव को पवेलियन का राह दिखाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

