IPL 2019: हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में विशाखपट्नम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को दो विकेट से मात देते हुए आज के मैच को जीत लिया है.

ऋषभ पंत (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में विशाखपट्नम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को दो विकेट से मात देते हुए आज के मैच को जीत लिया है. दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दे कि आज पंत ने मात्र 21 गेदों में पांच छक्के और दो चौके की मदद से 49 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आज टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 163 रन का लक्ष्य रखा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद की दी मात, अब अगला मुकाबला चेन्नई के साथ

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक गेंद और दो विकेट शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया. दिल्ली के लिए आज सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शॉ के अलावा शिखर धवन ने 17, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 08, ऋषभ पंत ने 49, कोलिन मुनरो ने 14, अक्षर पटेल ने 0, शेरफेन रदरफोर्ड ने 0, कीमो पॉल ने नाबाद 05, अमित मिश्रा ने 01 और ट्रेंट बोल्ट ने नाबाद 0 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज राशिद खान ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 15 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए. राशिद खान के अलावा खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार ने भी क्रमशः दो-दो विकेट लिए. दीपक हुड्डा ने एक विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड