IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से मुंबई की अगुवाई कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं जबकि पंजाब की कमान रविचंद्रन अश्विन के हाथों में हैं।
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस (MI) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के चोटिल होने की वजह से मुंबई की अगुवाई कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं जबकि पंजाब (KXIP) की कमान रविचंद्रन अश्विन के हाथों में हैं।
पंजाब (KXIP) ने अपने आखिरी तीनों मैच घर में खेले हैं और जीत हासिल की है। दोनों टीमों के लिए यह मैच अपनी लय को बनाए रखने के लिहाज से बेहद जरूरी है। पंजाब ने सोमवार को हैदराबाद (SRH) को मात दे अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है तो वहीं मुंबई (MI) की टीम इस समय अंकतालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। यह भी पढ़े-IPL 2019 : आज किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिडंत
घर में खेलने के कारण मुंबई का इस मैच में पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन मुंबई के खिलाड़ियों को पंजाब के खिलाफ एक ईकाई के तौर पर खेलना होगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को आगे से टीम का नेतृत्व करना होगा।
मुंबई के बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी है। सिर्फ हार्दिक पांड्या ही अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखा पाए हैं। वह अंत में आकर पारी में तेजी से रन बनाते हैं और टीम को मजबूत स्कोर प्रदान कर रहे हैं। इस मैच में हार्दिक की कोशिश इसी तरह के प्रदर्शन की होगी।
वहीं, अगर पंजाब की बात की जाए तो उसके बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत की है। हालांकि इस बात को ध्यान रखना होगा कि पंजाब ने जिस तरह की स्थिति-चेन्नई और पंजाब में बल्लेबाजी की है वह बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त नहीं थीं।
वहीं वानखेड़े की विकेट पर स्ट्रोक लगाना आसान होगा। लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल जिस तरह की फॉर्म में हैं, वह दोनों वानखेड़े की विकेट पर बल्लेबाजी के लिए उतारू होंगे।
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2019 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

