आईपीएल 2019: मुंबई को मिला 214 रनों का लक्ष्य, पंत की तूफानी पारी

टीम के लिए इनग्राम ने 47 रन और धवन ने 43 रन की पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की.

ऋषभ पंत (File Photo)

मुंबई. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस को 214 रन का लक्ष्य दिया. दिल्ली के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 27 गेंद पर 78 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान सात चौके और सात छक्के लगाए. पंत (Rishabh Pant) आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. टीम के लिए इनग्राम ने 47 रन और धवन ने 43 रन की पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की.

इससे पहले दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर पृथ्वी शॉ दूसरे ओवर में ही आउट हो गए. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों में मिशेल मैक्लेनघन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और बेन कटिंग ने 1-1 विकेट हासिल किया. यह भी पढ़े-आईपीएल 2019: मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का निर्णय

बता दें कि जसप्रीत बुमराह के चौथे और पारी के 20 ओवर में दिल्‍ली के बल्‍लेबाजों ने 16 रन बटोरे. जबकि दिल्‍ली का स्‍कोर 213/6 रन है. दिल्ली ने अंतिम छह ओवरों में 99 रन बटोरे, जिसकी बदौलत वह छह विकेट पर 213 रन के स्कोर तक पहुंच पाई। पंत ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

पंत और राहुल तेवतिया (नाबाद नौ) ने अंतिम 16 गेंदों पर सातवें विकेट के लिए 48 रन की अविजित साझेदारी की. कीमो पॉल ने तीन, अक्षर पटेल ने चार रन बनाए। तेवतिया ने चार गेंदों पर एक छक्का लगाया.

गौरतलब है कि रोहित को 2013 में रिकी पोंटिंग की जगह टीम की बागडोर सौंपी गई थी. मुंबई इंडियंस ने उनके नेतृत्व में तीन खिताब हासिल किए हैं और वह ऐसा करने वाली चेन्‍नई के बाद दूसरी टीम है. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

17 साल के सलाम ने आईपीएल में डेब्यू किया.

मुंबई ने अपनी टीम में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के रासिख सलाम को भी शामिल किया। 17 साल के सलाम का यह पहला आईपीएल मैच है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड