आईपीएल 2019: मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का निर्णय
मुंबई की टीम में हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को भी मौका दिया गया है।
मुंबई. तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। मुंबई की टीम में हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को भी मौका दिया गया है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की दिल्ली में वापसी हुई है और सभी की नजरें उनपर टिकी होंगी।
टीम :
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनेघन, रसिख सलाम और जसप्रीत बुमराह।
In other news, @mipaltan has won the toss and will bowl first at the Wankhede against the all new @DelhiCapitals #MIvDC pic.twitter.com/qTc5R3WNyV
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2019
दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बाउल्ट और इशांत शर्मा।
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2019 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

