आईपीएल 2019: लॉकी फग्र्यूसन ने कहा- IPL खेलने का अनुभव वर्ल्ड कप में काम आएगा

वर्कलोड मैनेजमेंट के बारे में ज्यादा न सोचते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फग्र्यूसन ने मंगलवार को कहा कि वह इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अनुभव हासिल करना चाहते हैं.

लॉकी फग्र्यूसन (Photo Credits: Phil Walter/Getty Images)

आईपीएल 2019: वर्कलोड मैनेजमेंट के बारे में ज्यादा न सोचते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फग्र्यूसन (Lockie Ferguson) ने मंगलवार को कहा कि वह इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अनुभव हासिल करना चाहते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने फग्र्यूसन को लीग के 12वें संस्करण के लिए मिशेल स्टार्क की जगह टीम में शामिल किया है.

लॉकी फग्र्यूसन ने बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने वाले मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक है. भारी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने से आपको जो अनुभव मिलेगा, वह आपके करियर को आगे ले जाने में मदद करेगा."

यह भी पढ़ें- IPL 2019 Purple Cap: जानें इस साल के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट

फग्र्यूसन 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम का हिस्सा थे. 2018 के नीलामी में वह अनसोल्ड रहे थे. उन्होंने कहा, "कुछ महीनों में विश्व कप है. लेकिन इस समय मैं कोलकाता की टीम पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और उसकी जीत में योगदान देने की कोशिश कर रहा हूं, जैसा कि हमने पहले मैच में किया था."

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\