KXIP vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें KXIP vs RCB के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
शनिवार को एक दूसरे मैच में इस सीजन के 28वें मुकाबले में पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है.
IPL 2019: शनिवार को एक दूसरे मैच में इस सीजन के 28वें मुकाबले में पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. बता दें कि इस सीजन में बेंगलोर की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. वह अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान चल रही हैं. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें)
विराट सेना इस सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में लड़खड़ाती दिखी है. कोहली और उनके साथी अब्राहम डिविलियर्स ने हालांकि अपनी क्लास दिखाई है लेकिन कोई और उनका साथ देता नहीं दिखा है. यह इस टीम की कमजोरी भी है कि टीम काफी हद तक कोहली और डिविलियर्स पर निर्भर रहती है. वहीं, गेंदबाजी में बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल के अलावा कोई और गेंदबाज कमाल नहीं दिखा पाया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए थे तो वहीं मोइन अली ने 18 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली थी.
कोहली की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं. टीम की फिल्डिंग भी सही नहीं रही है. लगभग हर मैच में टीम के खिलाड़ियों ने कैच छोड़े हैं. वहीं, अगर पंजाब की बात की जाए तो अपने पिछले मैच में पंजाब ने लोकेश राहुल के पहले आईपीएल शतक के दम पर 197 का स्कोर जरूर बनाया था लेकिन पोलार्ड के तूफान के सामने उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके थे. पोलार्ड ने 31 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेल पंजाब के मुंह से जीत छीन ली थी. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
हालांकि मुंबई के मैच को छोड़ दिया जाए तो रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली टीम से पार पाना अधिकतर टीमों के लिए टेढ़ी खीर ही रहा है. पंजाब ने अपने सात मैचों में चार में जीत हासिल की है और घर में उसने अपनी बादशाहत को कायम रखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

