आईपीएल 2019: केएल राहुल की शानदार पारी, पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. डेविड वॉर्नर उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे. उन्होंने 62 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए.

लोकेश राहुल (File Photo)

नई दिल्ली. मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया है. पंजाब की जीत के हीरो रहे लोकेश राहुल (KL Rahul) ने 53 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद 71 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. हैदराबाद (SRH) को पारी के चौथे ओवर में पहला झटका लगा और एक बार फिर क्रिस गेल लंबी पारी खेलने में विफल साबित हुए.

इसके बाद के एल राहुल (KL Rahul) और मयंक अग्रवाल ने पंजाब (KXIP) की पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई और 114 रनों की साझेदारी निभाई. हालांकि, 18वें ओवर में संदीप शर्मा ने मयंक अग्रवाल को विजय शंकर के हाथों कैच कराया. यह भी पढ़े-आईपीएल 2019: केएल राहुल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया टूर्नामेंट का 13वां अर्धशतक

इससे पहले पंजाब (KXIP) ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया. हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. डेविड वॉर्नर (David Warner) उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे. उन्होंने 62 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए.

बता दें कि डेविड वॉर्नर (David Warner) ने आईपीएल (IPL) में अपना 39वां अर्धशतक लगाया. वे आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में टॉप पर हैं. दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) हैं. उनके नाम 36 अर्धशतक हैं. वॉर्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार 7वां अर्धशतक लगाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, IPL 2026 Match Stats And Preview: पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs SRH Head To Head: आरसीबी या सनराइजर्स हैदराबाद कौन है भारी, बस एक क्लिक पर देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले 5 मैचों के परिणाम