आईपीएल 2019: केएल राहुल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया टूर्नामेंट का 13वां अर्धशतक
हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. डेविड वॉर्नर उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे. उन्होंने 62 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए.
नई दिल्ली. आईपीएल के 12वें संस्करण का 22वां मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बीच खेला जा रहा है. हैदराबाद (SRH) ने पंजाब को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब का पहला विकेट गिर चुका है; लोकेश राहुल (KL Rahul) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) क्रीज पर हैं. इसी बीच केएल राहुल (KL Rahul) ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. साथ ही मयंक अग्रवाल नाबाद 40 रन पर खेल रहे है. राहुल 43 गेंदों पर 57 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.
इससे पहले पंजाब (KXIP) ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया. हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. डेविड वॉर्नर (David Warner) उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे. उन्होंने 62 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए. यह भी पढ़े-IPL 2019: डेविड वार्नर का अर्धशतक, हैदराबाद ने पंजाब को दिया 151 रनों का टारगेट
A well deserved half-century for @klrahul11 👏👏#KXIP 102/1 after 13 overs pic.twitter.com/9OlFIGRCdP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2019
वही दीपक हुड्डा भी नाबाद पवेलियन लौटे. उन्होंने 3 गेंद पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए. पंजाब (KXIP) की ओर से मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए.
बता दें कि डेविड वॉर्नर (David Warner) ने आईपीएल (IPL) में अपना 39वां अर्धशतक लगाया. वे आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में टॉप पर हैं. दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) हैं. उनके नाम 36 अर्धशतक हैं. वॉर्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार 7वां अर्धशतक लगाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

