क्रिकेट

आईपीएल में सट्टा लगा रहे 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिविल लाइंस एसएचओ नवरतन गौतम ने कहा कि रविवार शाम वहेलना चौक के समीप एक दुकान में छापा मारकर छह मोबाइल और 50 हजार रुपये नकद जब्त किए।

आईपीएल में सट्टा लगा रहे 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

मुजफ्फरनगर. आईपीएल (IPL 2019) मैच के साथ ही जिले में सट्टेबाजी का दौर शुरू हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों में कथित तौर पर सट्टेबाजी के आरोपों में पांच लोगों को यहां गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सिविल लाइंस एसएचओ नवरतन गौतम ने कहा कि रविवार शाम वहेलना चौक के समीप एक दुकान में छापा मारकर छह मोबाइल और 50 हजार रुपये नकद जब्त किए। गौतम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि आईपीएल मैच का आगाज शनिवार को हुआ। चूंकि पहले मैच में बेहतरीन खिलाड़ी दोनों टीमों में शामिल थे। इसलिए एक दिन पहले से ही सट्टेबाज सक्रिय हो गए.

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).