IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का दसवां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जा रहा है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन का दसवां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. मैच रात 8 बजे से शुरू हो गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने टीम में कई बदलाव किए हैं. टीम ने क्रिस मोरिस, हनुमा विहारी, संदीप लामिछाने को टीम में शामिल किया है.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में हराकर टूर्नामेंट में जीत से अपनी शुरुआत की थी. लेकिन पिछले मैच में उसे अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हार का सामना करना पड़ा था. यह भी पढ़ें- IPL 2019 Points Table: जानें इस साल कौन सी टीम प्वाइंट्स टेबल में चल रही है सबसे आगे, देखें लिस्ट
टीम:
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मोरिस, हनुमा विहारी, संदीप लामिछाने, हर्शल पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा.
कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, निखिल नायक, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फग्र्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

