IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है.

किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज पंजाब के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम (IS Bindra Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है.  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें कि विराट सेना इस सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्र में लड़खड़ाती नजर आ रही है. कोहली और उनके साथी अब्राहम डिविलियर्स ने हालांकि अपनी क्लास दिखाई है लेकिन कोई और उनका साथ देता नहीं दिखा है. यह इस टीम की कमजोरी भी है कि टीम काफी हद तक कोहली और डिविलियर्स पर निर्भर रहती है. वहीं, गेंदबाजी में बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल के अलावा कोई और गेंदबाज कमाल नहीं दिखा पाया है.

यह भी पढ़ें- KXIP vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

कोहली की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं. टीम की फिल्डिंग भी सही नहीं रही है. लगभग हर मैच में टीम के खिलाड़ियों ने कैच छोड़े हैं. वहीं, अगर पंजाब की बात की जाए तो अपने पिछले मैच में पंजाब ने लोकेश राहुल के पहले आईपीएल शतक के दम पर 197 का स्कोर जरूर बनाया था लेकिन पोलार्ड के तूफान के सामने उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके थे. पोलार्ड ने 31 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेल पंजाब के मुंह से जीत छीन ली थी.

हालांकि मुंबई के मैच को छोड़ दिया जाए तो रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली टीम से पार पाना अधिकतर टीमों के लिए टेढ़ी खीर ही रहा है. पंजाब ने अपने सात मैचों में चार में जीत हासिल की है और घर में उसने अपनी बादशाहत को कायम रखा है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट