CSK vs RR IPL Match 2020: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया। राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई को 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 125 रनों पर रोक दिया और फिर इस लक्ष्य को 17.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits Twitter)

अबू धाबी:  राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने सोमवार को शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को सात विकेट से हरा दिया. राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई को 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 125 रनों पर रोक दिया और फिर इस लक्ष्य को 17.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

राजस्थान के लिए जोस बटलर ने नाबाद 70 रन बनाए.  उन्होंने अपनी पारी में 4 गेंदों का सामना कर सात चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 26 रन बनाए. चेन्नई के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. यह भी पढ़े: CSK vs RR IPL Match 2020: राजस्थान रॉयल्स के सामने नहीं चली चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी, बनाए सिर्फ 125 रन

रवींद्र जडेजा 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे.  सैम कुरैन ने 25 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रन बनाए, राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल ने एक-एक विकेट लिए,

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश