DC vs RCB IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बल्लेबाजी का न्योता दिया

दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 55वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है

दिल्ली कैपिटल्स व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Photo Credits: IANS, PTI)

अबू धाबी: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सोमवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 55वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore)  के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह मैच एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल की तरह है, जिसमें जो टीम जीतेगी वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.  हालांकि हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी लेकिन उसके लिए दूसरी टीमों का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा.

दोनों टीमों के लिए इस समय स्थिति एक जैसी है. अंकतालिका में बेंगलोर 13 मैचों में सात जीत, छह हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है.  जबकि दिल्ली नेट रन रेट के कारण इन्हीं आंकड़े के साथ तीसरे स्थान पर स्थित है. यह भी पढ़े: DC vs MI 51st IPL Match 2020: ईशान किशन की शानदार हाफ सेंचुरी, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया

दोनों टीमें इस सीजन में जब पहली बार एक-दूसरे से भिड़ी थी तो दिल्ली ने बेंगलोर को 59 रनों से हराया थादिल्ली ने इस मैदान पर चार मैचों में एक जीता है और तीन हारे हैं। वहीं, बेंगलोर ने चार मैचों में दो जीते हैं और दो हारे हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड