Team India Win ICC Women’s CWC 2025 Trophy: भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता पहला विश्व कप खिताब, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा बनीं जीत की नायिका, देखें IND-W बनाम SA-W मैच का पूरा स्कोरकार्ड

नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला गया. भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहला विश्व कप खिताब जीता हैं. शेफाली वर्मा जीत की नायिका बनीं.

भारतीय महिला टीम( Photo Credit: X/@BCCIWomen)

South Africa Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप(ICC Women's World Cup) 2025 का फाइनल मुकाबला 02 नवंबर(रविवार) को नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला गया. भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहला विश्व कप खिताब जीता हैं. शेफाली वर्मा जीत की नायिका बनीं. जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ भारत ने अपना पहला महिला वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम किया. दक्षिण अफ्रीका के सामने भारत ने बनाए 298 रन की चुनौतीपूर्ण स्कोर, जानिए महिला विश्व कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज़

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 78 गेंदों में 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जिम्मेदारी भरी 58 रन की पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. स्मृति मंधाना ने भी 45 रन जोड़कर अहम योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने सबसे सफल गेंदबाजी करते हुए 9 ओवरों में 58 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि क्लोए ट्रायन और नॉनकुलुलेको म्लाबा को एक-एक सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके. कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार शतक (101 रन, 98 गेंदें) जमाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके.
अनरी डेर्कसेन ने 35 और स्ने लूस ने 25 रन बनाए. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए और फाइनल की असली नायिका बनीं.

शेफाली वर्मा ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 7 ओवरों में 2 विकेट लिए, जबकि नल्लापुरेड्डी चरनी ने 1 विकेट झटका. दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 45.3 ओवरों में 246 रनों पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने न केवल विश्व कप जीता, बल्कि देशभर में जश्न का माहौल बना दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने लंबे इंतजार के बाद भारत को महिला क्रिकेट में विश्व विजेता का दर्जा दिलाया.

Share Now

Tags

harmanpreet kaur ICC Women's World Cup ICC Women's World Cup 2025 ICC Women’s World 2025 Final IND vs SA IND-W vs SA-W India India vs South Africa India Women vs South Africa Women India women's national cricket team India Women’s Cricket Team India Women’s National Cricket Team vs South Africa Women’s National Cricket Team Indian Women vs South Africa Women Streaming Laura Wolvaardt live breaking news headlines Navi Mumbai Weather Navi Mumbai Weather Report SA vs IND SA-W vs IND-W South Africa South Africa vs India South Africa Women vs India Women South Africa Women's Cricket Team South Africa women's national cricket team vs India Women's National Cricket Team South Africa Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Match Scorecard South Africa Women’s National Cricket Team women's world cup Women's World Cup 2025 आईसीसी महिला विश्व कप आईसीसी महिला विश्व कप 2025 दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यू बनाम यूएई डब्ल्यू दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नवी मुंबई का मौसम भारत भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका भारतीय महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला विश्व कप महिला विश्व कप 2025 लॉरा वोल्वार्ड्ट

\