Asia Cup 2025: भारतीय टीम के बेस्ट ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास एशिया कप में नंबर वन गेंदबाज बनने का मौका

हार्दिक ने 2016 से 2022 के बीच टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप में 8 मैच खेले हैं और 11 विकेट लिए हैं. शीर्ष गेंदबाजों की सूची में वह पांचवें स्थान पर हैं। आगामी टूर्नामेंट में उनके पास नंबर वन गेंदबाज बनने का मौका है.

हार्दिक पांड्या (Photo Credit: X Formerly Twitter/@BCCI)

Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के श्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं. हार्दिक अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को मैच जिताते रहे हैं. एशिया कप 2025 में हार्दिक एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। अगले साल टी20 विश्व कप खेला जाना है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. हार्दिक टी20 फॉर्मेट में अबतक आयोजित एशिया कप में सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं. एशिया कप 2025 में उनके पास टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट इतिहास के नंबर वन गेंदबाज बनने का मौका है. एशिया कप में भारतीय टीम को खलेगी विरोधियों पर काल कर बरसने वाले इन तीन दिग्गजों की कमी

हार्दिक ने 2016 से 2022 के बीच टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप में 8 मैच खेले हैं और 11 विकेट लिए हैं. शीर्ष गेंदबाजों की सूची में वह पांचवें स्थान पर हैं। आगामी टूर्नामेंट में उनके पास नंबर वन गेंदबाज बनने का मौका है.

टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप के संस्करणों में सर्वाधिक विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए हैं. भुवी ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर यूएई के अमजद जावेद हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. तीसरे स्थान पर भी यूएई के मोहम्मद नवीद हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. चौथे स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिनके नाम 8 मैच में 11 विकेट हैं.

अमजद जावेद और नवीद एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे। भुवनेश्वर कुमार को मौका दिए जाने की संभावना कम है. ऐसे में एशिया कप के श्रेष्ठ गेंदबाज बनने की होड़ राशिद खान और हार्दिक पांड्या के बीच है. हार्दिक के पास टूर्नामेंट का शीर्ष गेंदबाज बनने का मौका तो है ही, अगर वह 3 विकेट ले सके तो भारत की तरफ से एशिया कप टी20 फॉर्मेट के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे. हार्दिक ने 114 टी20 मैचों में 94 विकेट लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 5th T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में शनिवार को होगी सीरीज जीतने की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Suryakumar Yadav vs Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में किसका पलड़ा भारी? आंकड़े बता रहे हैं पूरी कहानी

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड