Indian Men's Cricket Team Arrives At Athlete’s Village: एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल से पहले भारतीय मेंस क्रिकेट टीम पहुंची एथलीट विलेज, देखें तस्वीरें

Asian Games 2023: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अपने एशियाई खेल 2023 क्वार्टर फाइनल से पहले एथलीट विलेज पहुंच गई है. भारतीय टीम के आधिकारिक अकाउंट ने एथलीट के गांव पहुंचने के बाद क्रिकेट टीम की तस्वीरें शेयर कीं है. 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का नेतृत्व रुतुराज गायकवाड़ करेंगे. भारतीय टीम में कई युवा प्रतिभाएं हैं जो देश की पदक तालिका में इजाफा करना चाहेंगी. इससे पहले एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया था.

फोटो देखें: