Indian Cricket Team Schedule: आगामी टी20 वर्ल्ड कप से अगले साल खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी तक, एक साल में कुछ ऐसा होगा टीम इंडिया का शेड्यूल

आगामी 1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा के साथ रखा गया है. टीम इंडिया अगले यानी 2025 में खेले जाने वाले आईपीएल चैंपियंस ट्रॉफी तक काफी व्यस्त रहेगी. चलिए जानते हैं टीम इंडिया का अगले एक साल तक पूरा शेड्यूल कैसा है.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

Indian Cricket Team Schedule: टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी एकजुट होकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के लिए अमेरिका (USA) पहुंच गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 01 जून से होगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ खेलेगी. अगर फैंस के मन में ऐसा चल रहा हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के मैच होंगे की नहीं या बहुत कम होंगे, तो चलिए जानते हैं अगले यानी आईपीएल 2025 तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल क्या है. IND vs IRE: जब 2009 टी20 विश्व कप में आयरलैंड को भारत ने 8 विकेट से चटाई थी धूल, रोहित शर्मा ने जड़ा था शानदार अर्धशतक, देखें वीडियो

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से होगी शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाद टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलेगी. इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून को होगी और फाइनल 29 जून को खेला जाएगा. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ज़िम्बाब्वे का दौरा करेगी. ज़िम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा भी करना हैं, जहां 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी.

श्रीलंका दौरे के बाद बांग्लादेश की टीम, टीम इंडिया दौर पर आएगी, यहां 2 टेस्ट और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. फिर टीम इंडिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलेगी, जो घरेलू मैदान पर खेली जाएगी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ होगी, जो ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में खेली जाएगी.

इस दौरे के बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेलेगी. इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने का समय आ जाएगा. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी पाकिस्तान के पास है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी.

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर क्या हल निकलता है. अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऊपर जितनी भी द्विपक्षीय सीरीज़ या आईसीसी टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी गई है, उनमें सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप 2024 को छोड़कर बाकी किसी का भी शेड्यूल अभी नहीं आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड