सोशल मीडिया पर शर्टलेस फोटो डालने के बाद ट्रोल हुए विराट कोहली, लोगों ने ऐसे लिए मजे

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली की कप्तानी पर लोगों ने सवाल उठाने खड़े कर दिए थे. जिसके बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए सीमित ओवरों में उनके स्थान पर टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को कमान दी जा सकती है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी पर लोगों ने सवाल उठाने खड़े कर दिए थे. जिसके बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए सीमित ओवरों में उनके स्थान पर टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कमान दी जा सकती है. लेकिन इसके विपरीत कोहली ने आगामी दौरे के लिए खुद को उपलब्ध बताया और मेजबान टीम को T20, वनडे और टेस्ट सीरीज के हर जगहों पर विपक्षीय टीम को मात दिया.

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज दौरा मिला जुला रहा. जी हां उनके कप्तानी में टीम ने जहां मेजबान टीम को हर विभाग में हराया वहीं वह खुद इस दौरे पर दो मैचों की सीरीज को अपने नाम करते हुए भारत के लिए सफल कप्तान बनने में कामयाब रहे. हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा, जिससे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उन्हें अपना नंबर-1 बल्लेबाज का खिताब खोना पड़ा. यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd Test 2019: विराट कोहली ने रचा इतिहास, बनें टीम इंडिया को सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीताने वाले कप्तान

वेस्टइंडीज दौरे के बाद कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में वह ऐसी जगह बैठे नजर आ रहे हैं, जहां सिर्फ पत्थर नजर आ रहे हैं. वह सिर्फ शॉर्ट्स में हैं. विराट ने इस फोटो के साथ लिखा है- जब तक हम अपने अंदर देखते हैं, हमें बाहर देखने की जरूरत नहीं है.

कोहली द्वारा इस फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद लोग कई तरह से अपना जवाब दे रहे हैं. जो इस प्रकार है-

एक इंटरनेट यूजर्स ने लिखा कि, 'ये कोई फोटोशूट नही है, चीकू ने ट्रैफिक चलाना भरा है.'

लगता है इन भाई साहब का भी चालान काट दिया गया है.

तुम्हारा भी चालान कट गया??

बैकग्राउंड से लग रहा है..किसी ट्रैफिक सिग्नल पर बैठे हो.

क्या हुआ अनुष्का ने घर से निकाल दिया क्या... ऐसी हालत हो गई क्या..

बता दें कि टीम इंडिया का अगला सीरीज अपने होम ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका के साथ है. सीरीज की शुरुआत 15 सितंबर से T20 शृंखला के साथ शुरू होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट