India Women vs South Africa Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अब तक छह बारआमने-सामने हुई हैं, जिनमें मुकाबला बराबरी का रहा है. दोनों ही टीमों ने तीन-तीन मैचों में जीत दर्ज की है. मौजूद वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों के बीच हुई मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में फाइनल मुकाबले में वह मानसिक मजबूती के साथ उतरेगी.

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, ICC Women's World Cup 2025 Final Match: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का विजेता आज मिल जाएगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल यानी 2 नवंबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. टीम इंडिया चार जीत और तीन हार के साथ फाइनल में पहुंची है. दक्षिण अफ्रीका की टीम छह जीत और दो हार के साथ खिताबी मुकाबले में पहुंची है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Nepal vs United States of America, 89th Match Live Toss And Scorecard: दुबई में संयुक्त राज्य अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. टीम इंडिया ने अपने पहले दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत से जोश में है और फिर से जीत दर्ज करना चाहेगी. चलिए मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अब तक छह बारआमने-सामने हुई हैं, जिनमें मुकाबला बराबरी का रहा है. दोनों ही टीमों ने तीन-तीन मैचों में जीत दर्ज की है. मौजूद वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों के बीच हुई मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में फाइनल मुकाबले में वह मानसिक मजबूती के साथ उतरेगी. दूसरी ओर भारतीय टीम अपने ओवरऑल प्रदर्शन को देखते हुए राहत महसूस कर सकती है.

भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND W vs SA W ODI Head To Head Record)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 34 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 13 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसी तरह एक मुकाबला अनिर्णित रहा है. दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच वनडे मैचों में सभी में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. ऐसे में इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ टीम इंडिया से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बनाए हैं. स्मृति मंधाना ने 19 मैचों में 51.61 की औसत से 929 रन बनाए है. स्मृति मंधाना के अलावा पूर्व कप्तान मिताली राज ने 26 मैचों में 46.42 की औसत से 882 रन बनाए हैं. मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर 27 मैचों में 50.68 की औसत से 811 रन बनाए हैं. झूलन गोस्वामी 20 मैचों में सबसे ज्यादा 34 विकेट और शिखा पांडे 14 मैचों में 25 विकेट लेने में सफल रही है.

टीम इंडिया के खिलाफ के दक्षिण अफ्रीका इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर

भारतीय टीम के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम की मौजूदा कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. लौरा वोल्वार्ड्ट 21 मैचों में 40.30 की औसत से 806 रन बनाने में सफल रही हैं. इसी तरह पूर्व बल्लेबाज मैग्नोन डू प्रीज ने 20 मैचों में 36.23 की औसत से 616 रन बनाए हैं.  लिजेल ली ने 19 मैचों में 34.41 की औसत से 585 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में शबनिम स्माइल ने 17 मैचों में 23.68 की औसत से 25 विकेट झटके हैं.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Dr DY Patil Sports Academy Pitch Report Dr DY Patil Sports Academy Weather Reprot ICC Womens World Cup 2025 Final IND W vs SA W Live Score Update IND W vs SA W Live Streaming In India IND W vs SA W Live Toss Update IND W vs SA W ODI Stats IND W vs SA W Pitch Report IND W vs sa W Weather Update IND W बनाम SA W वनडे आँकड़े IND W बनाम SAW लाइव टॉस अपडेट IND W बनाम SAW लाइव स्कोर अपडेट IND W बनाम SAW लाइव स्ट्रीमिंग भारत में IND W बनाम एसए डब्ल्यू पिच रिपोर्ट IND-W vs SA-W India Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team India Women vs South Africa Women India Women vs south africa Women Live Streaming In India Navi Mumbai Pitch Report Navi Mumbai Weather Update आईएनडी डब्ल्यू बनाम एसए डब्ल्यू मौसम अपडेट आईसीसी महिला विश्व कप 2025 फाइनल डॉ. DY पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी मौसम रिप्रोट डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई पिच रिपोर्ट नवी मुंबई मौसम अपडेट भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला भारत में IND W बनाम SA W

संबंधित खबरें

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को 22 रनों से हराया, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\